बड़ी ख़बर:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार….. चार की मौत

बागेश्वर। आज दिनांक 8 दिसंबर 2022 को गुरुवार की शाम कनोली से शामा की ओर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि यह दुर्घटना रमाणी नामक स्थान पर घटी। दरअसल चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे कि कार गहरी खाई में जा गिरी और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे मगर तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में वाहन स्वामी दरबान सिंह उम्र 60 वर्ष ,लाली देवी उम्र 55 वर्ष, गोपुली देवी उम्र 62 वर्ष, मानुली देवी उम्र 52 वर्ष शामिल है और इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक दरबान सिंह का परिवार एक सप्ताह पहले बिंदुखत्ता से अपने गांव पूजा में शामिल होने के लिए आया और आज गुरुवार को वह अपने परिजनों के साथ शामा लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।