UKSSSC paper Leak मामले में तीन और आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर, कुल 24 के खिलाफ कार्रवाई

देहरादून| पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगा दी है| इससे पूर्व STF ने हाकम सिंह, केंद्रपाल व राजेश चौहान सहित 21 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी|


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के अनुसार, गिरोह के साथ मिलकर परीक्षा में धांधली करने में सक्रिय भूमिका निभाने पर तीन अन्य आरोपी गौरव नेगी निवासी नजीबाबाद पोस्ट सूर्यनगर थाना किच्छा उधम सिंह नगर, विपिन बिहारी निवासी ग्राम रामपुर थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी जानकीपुर लखनऊ यूपी और संजीव कुमार चौहान निवासी गुलमोहर गार्डन राजनगर स्टेशन गाजियाबाद यूपी, मूल निवासी ग्राम ताराबाद तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी के खिलाफ गैंगस्टर लगाई गई है| तीनों आरोपित इस समय सुद्धोवाला जेल में बंद है|

Recent Posts