बागेश्वर:- जाड़े से राहत के लिए जलाई थी आग मगर शरीर को झुलसते देर ना लगी….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों जाड़े में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ठंडा अधिक बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं और आग सेकते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड के बागेश्वर में आग सेकते समय दो मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। इन दोनों में से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक मजदूर का शरीर लगभग 40% जल गया है। बता दें कि यह मजदूर बागेश्वर- गिरेछीना मोटर मार्ग पर डामरीकरण का काम करने के लिए बाहर से आए थे और यह लोग डोबा धारी में रह रहे हैं। बीते देर रात को ठंड अधिक पड़ने के कारण यह लोग आग सेंकने लगे तभी इन लोगों ने लकड़िया गीली होने के कारण उनमें डीजल डाल दिया और आग की लपटें काफी विशाल हो गई तथा उसमें 32 वर्षीय मनोहर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश और 22 वर्षीय राकेश निवासी उत्तर प्रदेश झुलस गए। इन दोनों का उपचार करते हुए डॉक्टर रजनी द्वारा बताया गया कि गंभीर व्यक्ति के हाथ, पांव, पेट और मुंह आग में झुलसे हैं और दूसरे व्यक्ति का दाया हाथ आग में झुलस गया है। इन दोनों का उपचार वन वार्ड में चल रहा है।