
हम लोग अक्सर अपने झड़ते बालों से ही परेशान रहते हैं। बता दें कि वर्तमान समय में हमारी दिनचर्या और खानपान ऐसा हो गया है कि असमय बाल गिरने लगते हैं। वर्तमान समय की दिनचर्या, गलत खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते समय से पहले ही बाल गिरने की समस्या आ जाती है। हालांकि यह एक अनुवांशिकी रोग भी है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है।इस मामले में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर में यदि विटामिन- सी की कमी हो जाए तो असमय बाल पकने और गिरने लगते हैं ऐसे में हम बालों को बचाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका बालों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और यदि आप हेयर फॉल से निजात पाना चाहते हैं तो गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि मधुमेह और मोटापा समेत हेयर फॉल की समस्या से भी निजात दिलाते हैं। बता दें कि रात को सोने से पहले एक कटोरी में नारियल के तेल में गुड़हल का फूल रख दें और अगली सुबह को गुड़हल के फूल को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और जब पेस्ट सूख जाए तो शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इस उपाय को अपनाने से काफी हद तक हेयर फॉल की समस्या से आराम मिलता है।

