उत्तराखंड विधानसभा सत्र -: विधायक जीना ने उठाया बाघ तेंदुए के बढ़ते हमलों का मामला

उत्तराखंड विधानसभा का वर्ष 2022 का तृतीय सत्र मंगलवार से विधानसभा भवन देहरादून में शुरू हो चुका है| विधानसभा के तृतीय सत्र के प्रथम दिन सल्ट के विधायक महेश जीना ने सदन में कई प्रस्ताव और समस्याएं रखी| जिसमें उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में बाघ तेंदुए के बढ़ते हमलों का भी जिक्र किया और बाघ तेंदुए के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए उचित उपाय करने के लिए भी कहा|

Advertisements


इसके अलावा उन्होंने देवी मंदिर शक्तिपीठ मनीला को मानस कोरिडोर में शामिल करने, मटखाली कालिका मंदिर तक सड़क का डामरीकरण और मनिला को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए वन भूमि को लीज पर देने का प्रस्ताव रखा| सही समय पर कार्य न करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने और राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट में ट्रेड की संख्या बढ़ाने की भी मांग की|
विधायक जीना के अनुसार, विभागीय मंत्रियों ने सदन में लिखित रूप में समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया|