
सर्दियों में बदलते मौसम के साथ अब सब्जियों के दाम भी बदलने लगे हैं। बता दें कि उधम सिंह नगर और हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों में आवक बढ़ने के कारण हरी और मौसमी सब्जियों के दामों में ₹70 तक की गिरावट दर्ज हो गई है। बता दें कि एक महीने के अंदर मटर के दाम ₹70 और धनिया के दाम ₹40 प्रति किलो तक कम हो गए हैं। यही नहीं बल्कि सलाद की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हो गई है। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है और अभी भी मौसम सब्जियों के अनुकूल ही है क्योंकि पिछली बार कोहरा छाने के कारण सब्जियों की लता सड़ने लगती थी मगर इस बार कोहरा कम पढ़ने से सब्जियों का उत्पादन बढ़ रहा है और स्थानीय स्तर पर भी सब्जियों का अच्छा उत्पादन हो रहा है तथा उत्तर प्रदेश से सब्जियां भारी मात्रा में पहुंच रही है। यही नहीं बल्कि डिमांड के कारण भी सब्जियों की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि शिमला मिर्च पहले 45 से ₹50 मिल रही थी और अब 20 से ₹22 प्रति किलो के हिसाब से मिल रही हैं और वही एक महीने पहले जिस मटर को हम 100 से 120 रुपए में खरीद रहे थे वह 45 से ₹50 पहुंच गया है। पालक भी 8 से 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि फरवरी माह तक मैदानी क्षेत्रों में सब्जियों की आवक इसी तरह बनी रहेगी जिसका असर कीमतों में देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और अधिक गिर सकते हैं।

