
उत्तराखंड राज्य में डोईवाला पुलिस के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। बता दें कि डोईवाला में मंत्री के भाई के घर पर डकैती डालने वाला ₹100000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने बदमाश को रायवाला से गिरफ्तार किया। बता दें कि बीते 15 अक्टूबर को मंत्री के व्यापारी भाई के यहां से कुछ बदमाशों ने लाखों रुपए की नगदी और गहने चुराए थे जिसके बाद यह लोग फरार हो गए। बता दें कि पुलिस ने अब तक 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में शामिल तीन अन्य बदमाश फरार है।बता दें कि डीजीपी उत्तराखंड की ओर से फरार बदमाश पर ₹100000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे रायवाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की पहचान मेहरबान उर्फ बावरा उम्र 45 वर्ष निवासी खालापार मुजफ्फरनगर व हाल निवासी सैयद कॉलोनी थाना गटता गेट जयपुर के नाम से हुई है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी से ₹15000 की नगदी, ज्वेलरी और एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। इसी के साथ पुलिस आरोपित का आपराधिक इतिहास भी ख़गाल रही है।

