कोरोना टीके से हुई मौत के लिए हम जिम्मेदार नहीं – भारत सरकार

कोविड-19 टीकाकारण की वजह से कथित मौत को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है| केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा कि मृतकों व उनके परिजनों के प्रति उसकी पूरी हमदर्दी है, लेकिन टीके के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता|

Advertisements


बताते चलें कि यह मामला पिछले साल दो युवतियों की कथित तौर पर कोविड-19 टीकाकरण से मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से जुड़ा हुआ है| केंद्र द्वारा हलफनामे के साथ दायर जवाब में कहा कि जिन मामलों में टीके के कारण मौत हुई हो, उनमें सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर मुआवजा मांगा जा सकता है| यह हलफनामा दो युवतियों के माता-पिता द्वारा दायर याचिका के जवाब में आया है| इनकी पिछली साल कोविड-19 टीकाकरण के बाद मृत्यु हुई थी| जिसका जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले सप्ताह दायर किया है| जिसमें कहा गया कि टीकों के प्रतिकूल प्रभाव के कारण बेहद कम मौतों व मुआवजे के लिए केंद्र को जिम्मेदार मानना कानूनी रूप से उचित नहीं होगा| दो युवतियों की मौत पर सांत्वना देते हुए केंद्र ने कहा कि सिर्फ एक मामले में एईएफआई की कमेटी ने इसकी वजह टीकाकरण का प्रतिकूल असर पाया है|