दिसंबर माह में होंगे कई बदलाव, जानिए आप पर क्या होगा असर

साल का अंतिम महीना शुरू होने वाला है| ऐसे में कई सारे काम होंगे जो आपको इसी महीने पूरे करने होंगे| इसके अलावा 1 दिसंबर से कई बदलाव भी होंगे|
जैसे -:
अगर आपका 2021-22 का आयकर रिटर्न अब तक दाखिल नहीं हुआ है तो जुर्माने के साथ 31 दिसंबर तक इसे भर सकते हैं| बता दें कि अगर आप की कुल आय 5 लाख से कम है तो आपको 1000 रुपए जुर्माना देना होगा| 5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर जुर्माने की रकम बढ़कर 5 हजार रुपया हो जाएगी|

  • 2022-23 के अंतिम कर (एडवांस टैक्स) की अंतिम किस्त भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है| जिसका सालाना आयकर 10 000 रुपए से ज्यादा होता है उन्हें अग्रिम कर जमा करना पड़ता है| अगर 15 दिसंबर तक वे 75 फ़ीसदी कर पहले जमा नहीं करते हैं या कम कर जमा करते हैं तो 1 फ़ीसदी ब्याज लगेगा|
  • इसके अलावा आपने वित्त वर्ष 2021-22 का आयकर रिटर्न भर दिया है और उसमें कोई चूक हो गई है| ऐसे में आप 31 दिसंबर तक संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं| इसके बाद गलती नहीं सुधार पाएंगे| इसकी वजह से आपको आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है|
  • सरकारी पेंसिल लेने वालों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना पड़ता है| जिसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर है| इस महीने के अंत तक जिन्होंने जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो उन्हें 1 दिसंबर से ऐसा करने में असुविधा होगी|
  • पूरे देश में हर महीने 1 तारीख या सप्ताह में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है| ऐसे में 1 तारीख को कीमतें घट भी सकती है बढ़ भी सकती है या फिर स्थिर भी रह सकती है|
  • इसके अलावा बता दें कि अगले महीने 13 दिन बैंक बंद रहेंगे| बैंक की 13 दिनों की छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को साप्ताहिक अवकाश है| दिसंबर में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिन भी आ रहा है| इस दिन बैंकों में छुट्टी रहती है|