उत्तराखंड से जुड़े श्रद्धा हत्याकांड के तार, सामने आई जंगलों में शव के टुकड़े फेंकने की बात

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस देहरादून भी आ सकती है|


अभी तक शव के कई टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है| लेकिन कुछ टुकड़े अभी तक नहीं मिली है|
मिली जानकारी के अनुसार आफताब ने देहरादून के जंगलों में शव के कुछ टुकड़े फेंकने की बात कही है| हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है| पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उपलब्ध कराया जाएगा|
बताते चलें कि करीब 6 महीने पहले दिल्ली के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा था| जिसके बाद धीरे-धीरे इन टुकड़ों को वह ठिकाने लगाता रहा| हत्याकांड का खुलासा होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया| पूछताछ में उसने कई खुलासे किए जिसमें पता चला कि उसने अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंका था| उसने शव के कुछ टुकड़ों को देहरादून के जंगलों में फेकने की बात भी कबूली है| माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर देहरादून भी आ सकती है ताकि उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद किया जा सके|