Uttarakhand -: राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार, विकास दर 7.05 प्रतिशत

देहरादून| सरकार के लिए यह सुकून भरी खबर है कि राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट कर गति पकड़ने लगी है| कोविड-19 में ध्वस्त आर्थिकी को संभालने के लिए जो उपाय किए गए थे उनका असर अब दिख रहा है|


2021-22 में राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर के 7.05% तक पहुंचने का अनुमान है| पिछले 3 सालों में यह सर्वाधिक है| राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 265488 करोड़ रुपए का हो गया है| अर्थ एवं संख्या निदेशालय के 2021-22 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दूसरे संशोधित अनुमानों से यह खुलासा हुआ है|
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘हमने 2025 में उत्तराखंड को आदर्श राज्य की स्थिति में लाने का संकल्प लिया है| अगले 5 सालों में विकास दर को दोगुना करने के लिए रोडमैप तैयार कर रहे हैं| विकास दर के आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं| पिछले 2 वर्षों में राज्य सरकार के स्तर पर अलग-अलग प्रयास हुए, जिनका सकारात्मक असर अब दिख रहा है|’