
कौसानी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। बता दें कि भारत का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले कौसानी में दो दिवसीय कौसानी महोत्सव आयोजित हो रहा है जिसका शुभारंभ है बीते शनिवार से हो चुका है। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने बीते शनिवार को दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया बता दें कि कौसानी विश्व की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी हैं और यह महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महोत्सव के शुरू होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। रंगारंग कार्यक्रमों ने महोत्सव की शान बढ़ा दी है। इस महोत्सव के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का कहना है कि इससे पहाड़ों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि कौसानी महोत्सव का यह पहला वर्ष है और अब इसे प्रत्येक वर्ष कराया जाएगा यह महोत्सव 2 दिन तक चलेगा जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।साथ में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने यह भी बताया कि इसका समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 नवंबर यानी कि आज रविवार के दिन महोत्सव के दूसरे दिन कौसानी पहुंचेंगे तथा इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 35 करोड़ के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
