
अल्मोड़ा। नगर में दिनांक 19 नवंबर 2022 को शनिवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आजीविका महोत्सव के उद्घाटन हेतु पहुंचेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यहां पर आधिकारिक कार्यक्रम तय हो चुका है। चंपावत से रवाना होने के बाद शनिवार को दिन में 12:45 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा आइटीबीपी हेलीपैड बिमौला पहुंचेंगे और उसके बाद 1:00 हवालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे वहां से 2:30 बजे तक आजीविका महोत्सव में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 3:00 से 4:30 बजे तक ‘सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला संगठनों से संवाद करेंगे। जिसके बाद 4:45 में वह आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा पहुंचेंगे और 5:05 से 6:50 तक सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन और प्रबुद्ध नागरिकों से वार्तालाप करेंगे। बता दें कि रविवार की सुबह 9:00 से 9:30 तक सीएम द्वारा अल्मोड़ा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके बाद वह 11:55 में डोल आश्रम पहुंचेंगे और इन कार्यक्रमों के बाद दिन में 1:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधम सिंह नगर के लिए रवाना हो जाएंगे। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
