अल्मोड़ा:- शराब पीकर वाहन चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नगर में पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी गई है। बता दें कि पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 13 नवंबर 2022 को रविवार के दिन द्वाराहाट पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूके 01 ए 3069 के चालक खजान चंद जोशी पुत्र शंकर जोशी निवासी ग्राम छतीनाखाल द्वाराहाट को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह व्यक्ति नशे की हालत में यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चला रहा था तभी मौके पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया।