
देहरादून| घरेलू गैस-सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है मिली जानकारी के अनुसार अगले साल मार्च तक उत्तराखंड को एक और गैस रिफिलिंग प्लांट मिलने जा रहा है| औद्योगिक नगरी सितारगंज के सिडकुल फेज टू में इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) रिफिलिंग प्लांट बना रहा है| इससे प्रदेश में लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं होगी|
मिली जानकारी के मुताबिक 1.60 करोड़ की लागत से सितारगंज में गैस रिफिलिंग प्लांट बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है| काम पूरा होने के बाद कई सारे एनओसी लेने पड़ते हैं| इसमें देरी नहीं हुई तो निर्धारित समय पर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा| 2018 से इस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है| इस प्लांट में हर माह करीब 10 लाख सिलिंडरों में गैस रिफिलिंग की सुविधा होगी| कार्य अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा|
