
देहरादून| राज्य में लंबे समय से कोविड-19 की स्थिति सामान्य है| वर्तमान में 50 संक्रमित मामले हैं, जिनका उपचार चल रहा है|
बताते चलें कि बीते 4 दिनों में 14 संक्रमित मिले हैं| बुधवार को 467 सैंपल की जांच हुई, जिसमें से पांच संक्रमित मिले हैं|
बताते इनकी प्रदेश में कोरोनावायरस का पहला मामला 15 मार्च 2020 को आया था| स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में कुल 1.04 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं| जिसमें लगभग एक लाख संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 333 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है| वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति सामान्य है| पिछले एक माह से हर दिन 10 से कम संक्रमित मिल रहे हैं| हालांकि प्रदेश में अब तक संक्रमण में शून्य की स्थिति नहीं आई है| सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 1.07% है और रिकवरी दर 96% दर्ज की गई है| हालांकि, अभी तक संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए|
