Almora-: नवीन कलेक्ट्रेट का सफर अब सिर्फ 10 रुपये में

अल्मोड़ा| लंबे इंतजार के बाद आज से नगर में सिटी बस सेवा संचालित हो रही है| नगर में सिटी बस सेवा संचालन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| विभिन्न संगठन सिटी बस सेवा चलाने की मांग कर रहे थे| अब सिटी बस सेवा शुरू हो रही है| इससे लोगों को राहत मिलेगी|


बताते चलें कि पूर्व में कलेक्ट्रेट समेत कई सरकारी कार्यालय नगर क्षेत्र में थे| कई माह पूर्व कलेक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालय पांडेखोला स्थित नवीन कलेक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित कर दिए गए हैं| नगर से नवीन कलेक्ट्रेट भवन करीब 7 किमी दूर है| कलेक्ट्रेट आने जाने के लिए लोगों को आसानी से वाहन नहीं मिल पाते हैं| खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को नवीन कलेक्ट्रेट आने-जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| साथ ही कर्मचारी भी परेशान रहते हैं|
डीएम वंदना सिंह के प्रयासों के बाद पालिका की ओर से 9 नवंबर से सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है| करबला से नवीन कलेक्ट्रेट पांडेखोला तक चलने वाली सिटी बस का किराया 10 रुपए निर्धारित किया गया है| चौहानपाटा में जिला प्रभारी मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत सिटी बस को रवाना करेंगे|