![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नई दिल्ली| अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को हराकर सुपर-12 मुकाबले में सबसे ज्यादा अंक (8 अंक) हासिल करते हुए अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए इसका समापन किया है| अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में है| जहां उसका मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड के साथ एडिलेड में होगा और इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में जगह बना लेगी| टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छी पारी खेली, जिससे टीम इंडिया को 71 रन से जीत मिली|
इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक फैन फील्ड में पहुंच गया और उन तक पहुंचने में कामयाब हो गया| लेकिन उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी| रोहित शर्मा के पास पहुंचकर वह फैन भावुक हो गया| लेकिन, सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया और मैदान से बाहर कर दिया| सिर्फ यही नहीं मैदान में पहुंचकर सुरक्षा घेरा तोड़ने और खेल में बाधा डालने के प्रयास के लिए उस फैन पर साढ़े 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है|
बताते चलें कि इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है, जिसमें देखा गया कि क्रिकेट फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी से मिलने के लिए मैदान पर किसी ना किसी तरह से पहुंच जाते हैं| हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कहीं से भी सही नहीं है|
लेकिन, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऐसी घटना भारतीय टीम के साथ पहली बार घटी, जब कोई प्रशंसक सीधे खेल के दौरान मैदान पर पहुंचा|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)