उत्तराखंड -: नवनियुक्त कुलपतियों को शपथ दिलाएगा राजभवन, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| अब राजभवन विश्वविद्यालयों में नियुक्त होने वाले कुलपतियों को पद एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाएगा|

Advertisements


बताते चलें कि देश में अभी कहीं भी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को राजभवन में शपथ दिलाने की परंपरा नहीं है| ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा|
बीते दिवस राजभवन में राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है| इस बैठक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केंद्रित करने का प्रयास करना चाहिए| छात्रों का सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हमारा लक्ष्य होना चाहिए| राज्यपाल ने बैठक में विश्वविद्यालयों को स्वायत्तता, पारदर्शिता के साथ जवाबदेही पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि विश्वविद्यालय नियुक्तियों एवं कार्य परिषद की बैठकों में पूरी पारदर्शिता बरतें| सभी विश्वविद्यालय अपनी उपलब्धियों बेस्ट प्रैक्टिस आदि की मासिक रिपोर्ट राजभवन को भेजना तय करें| आंतरिक समस्याओं के समाधान कुलपति स्तर पर ही खोजे जाएं और विश्वविद्यालयों में सहयोग पूर्ण वातावरण बढ़ाया जाए| उन्होंने कुलपतियों से कहा कि विश्वविद्यालय के लिए सीएसआर और एल्यूमनाई स्कॉलरशिप की संभावनाओं की तलाश करें|