दु:खद -: नहीं रहे ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

.नई दिल्ली| देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है| उन्होंने 31 अक्टूबर रात अंतिम सांस ली| वह 86 साल के थे| यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से साझा की गई है|


जारी बयान के अनुसार, ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया अब नहीं रहे| पद्म विभूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा ग्रुप बेहद दुखी है| उन्होंने 31 अक्टूबर को रात 10:00 बजे जमशेदपुर में अंतिम सांस ली|’