सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी कांग्रेस की कमान, कहीं यह बात

आज सोनिया गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी है| कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने आज अध्यक्ष पद का कामकाज भी संभाल लिया|

Advertisements


इस दौरान आयोजित समारोह में सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि यह बड़ी बात है कि एक कमजोर परिवार से आने वाले नेता को पार्टी ने चुना है| वह अपनी मेहनत और लगन से यहां तक पहुंचे हैं| मुझे यकीन है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत होगी| उन्होंने कहा लोकतांत्रिक तरह से कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष चुना है| मुझे विश्वास है कि इसी तरह से कांग्रेस के सभी नेता ऐसी शक्ति बनेंगे जो देश की समस्याओं को सफलतापूर्वक सामना कर सकेंगे| कांग्रेस के सामने बड़े-बड़े संकट आए हैं| लेकिन कांग्रेस ने कभी हार नहीं मानी| आगे सोनिया गांधी ने कहा आज मेरे सिर से एक बोझ उतर जाएगा| इसलिए स्वाभाविक रूप से राहत का अहसास हो रहा है| आज मैं बस सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं|
इस मौके पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे|