पति का अफेयर पकड़ा जाने के बाद पत्नी ने की खूब पिटाई

कानपुर। ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त पुलिस कर्मी के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने मैक्रोबर्टगंज ढलान पर स्थित एक होटल में उसे एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तथा उसके बाद उन दोनों को खूब पीटा पुलिस कर्मी ने भी पत्नी पर हाथ उठाया तीनों में जमकर हाथापाई हुई तथा उनका झगड़ा होटल के कमरे से सड़क तक पहुंच गया। जिसके बाद आसपास के लोग भी वहा इकट्ठा हो गए।

Advertisements

उसके बाद पुलिस तीनों को थाने लेकर गई वहां पर पुलिस कर्मी की पत्नी ने तहरीर दी की उसके पति का महिला के साथ नाजायज रिश्ता है। इसकी खबर जैसे ही महिला को मिली वह अपने कुछ परिजनों के साथ होटल में पहुंच गई व दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद कमिश्नर ने पुलिसकर्मी को उसके पद से निलंबित कर आगे की कार्यवाही की। पुलिसकर्मी की महिला मित्र फर्रुखाबाद की रहने वाली है तथा उसकी पत्नी कन्नौज में रहती है। इस घटना से पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को अपना सर झुकाना पड़ा।