Uttarakhand-सितंबर में हुई शादी, पति ने दिया तीन तलाक……. कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। तहरीर के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उस पर फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनवाने और सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहने का दबाव बनाया। जब महिला नहीं मानी तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले में महिला ने पति, सास, ननंद और नंदोई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी 2 सितंबर 2022 को कारगी चौक निवासी नदीम के साथ हुई थी और शादी के एक सप्ताह बाद ही पति महिला पर सऊदी अरब जाकर किसी और के साथ रहने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। ससुराल वालों ने भी महिला की पिटाई की और उसे घर से बाहर निकालने पर नदीम ने उसे तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। बता दें कि नदीम 50 लाख रुपयों के लिए महिला को सऊदी अरब जाने के लिए कह रहा था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह आगे की कार्यवाही कर रही है तथा ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।