
T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीतकर भारतीय टीम ने पूरे देशवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ आज भारत ने जो जीत हासिल की है उससे हर देशवासी के चेहरे पर खुशी की लहर है। बता दें कि भारत ने 31 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए और इतने कम रनों में 4 विकेट गंवाने पर ऐसा लग रहा था जैसे टीम इंडिया के हाथ से यह मैच निकल जाएगा। मगर विराट कोहली की शानदार पारी ने भारत को काफी शानदार जीत दिलाई। चार विकेट के नुकसान के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन की शतकीय साझेदारी की। जिसके बाद 40 रन बनाकर हार्दिक पांड्या आउट हो गए और सभी दर्शकों के चेहरों पर उदासी छा गई। ऐसा लगा मानो अभी मैच हाथ से निकल जाएगा। मगर विराट कोहली ने हार नहीं मानी और आखिरी बॉल तक अपनी तरफ से मैच जीतने का प्रयास किया जिसकी बदौलत उन्होंने 53 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए तथा टीम इंडिया को जीत दिलाई।जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर आए और उन्होंने विराट कोहली को अपने कंधों पर उठा लिया। इसके अलावा बाकी खिलाड़ियों के चेहरे पर भी एक अनोखी चमक थी।भारत के जीतने के बाद विराट कोहली का कहना है कि यह पारी उनके करियर की बेस्ट पारी थी। उन्होंने बताया कि अब तक वे अपने करियर की बेस्ट पारी मोहाली की पारी को मानते थे मगर इस मैच के बाद उनका कहना है कि यह उनकी बेस्ट पारी है। इसी के साथ उन्होंने पूरे देश को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

