हिमाचल विधानसभा चुनाव -: मुख्यमंत्री धामी भी स्टार प्रचारक

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे| पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है| जिसमें उत्तराखंड से केवल धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है|


मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सीएम धामी उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में प्रचार के लिए जाएंगे और उनकी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कराई जाएंगी|
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार दीपावली के बाद संगठन के स्तर पर भी पार्टी पड़ोसी राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को भेजेगी| पदाधिकारियों की एक टीम पहले ही हिमाचल की करीब 19 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल रही है| जैसे- जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा पार्टी पदाधिकारियों की टीमों को वहां भेजा जाएगा|