JOB -: इस विभाग में 894 पदों पर निकली भर्ती, 11 नवंबर तक करें आवेदन

देहरादून| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती निकाल दी है| आयोग कैलेंडर के हिसाब से इस तीसरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है| इसके लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|


आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 894 में से जनरल के 473, ओबीसी के 126, SC के 164, एसटी के 37 और ईडब्ल्यूएस के 94 पद होंगे| क्षैतिज आरक्षण के हिसाब से उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम आश्रितों के लिए 18,उत्तराखंड पूर्व सैनिकों के लिए 45, उत्तराखंड के अनाथ के लिए 24 और महिलाओं के लिए 268 पद आरक्षित है| भर्ती के लिए पुरुषों की ऊंचाई 163 और महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए|
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी| आयोग ने आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक की है| आयु की गणना में पुराने उम्मीदवारों यानी जिन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन किया था उनको 1 साल की छूट दी है| उनकी आयु की गणना 1 जुलाई 2021 के हिसाब से होगी| जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी| बाकी आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छोड़ दी जाएगी|