Uttarakhand-प्रधानमंत्री के स्वागत में सजी केदारपुरी…. जोरों- शोरों से चल रही तैयारियां

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर केदारपुरी को उनके स्वागत में सजाया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है और ऐसे में केदारनाथ मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिलों की पुलिस फोर्स केदारनाथ में मौजूद है और यहां पर 10 क्विंटल फूलों से केदारनाथ मंदिर को सजाया गया है। लगातार बर्फबारी के कारण तैयारियों में बाधा भी पड़ रही है मगर फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केदारपुरी को काफी भव्य रूप से सजाया गया है। धाम में चल रही तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल पिछले 2 दिन से केदारनाथ धाम में ही है और लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।बता दे कि यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे जिसके बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा दीपावली के त्यौहार को देखते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। ऊर्जा निगम और पिटकुल ने कमर कस ली है तथा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो सके इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं और लगातार अधिकारी तथा मंत्री चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।