Uttarakhand- रेरा ने फ्लैट की बिक्री पर लगाई रोक….. अधूरा रह गया अपने घर का सपना

उत्तराखंड राज्य में रियल एस्टेट रैग्यूलेटरी अथॉरिटी द्वारा देहरादून की दो और हरिद्वार की एक आवासीय परियोजना में निर्मित और निर्माणाधीन फ्लैट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इससे कई ऐसे लोगों को नुकसान पहुंचेगा जो कि फ्लैट खरीदना चाहते हैं बता दें कि रेरा ने इन आवासीय परियोजनाओं पर इसलिए रोक लगाई है क्योंकि तीनों डेवलपर द्वारा तय समय पर अवधि विस्तार की कार्यवाही पूरी नहीं की गई। जिसके कारण प्राधिकरण द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं। इसके आदेश रेरा के अध्यक्ष रविंद्र पवार की ओर से जारी कर दिए गए हैं और उनके द्वारा जारी निर्देशानुसार देहरादून में गणेश कृपया डेवलपर की शिमला बायपास स्थित फ्रेंडस अपार्टमेंटऔर क्लेमेंटटाउन स्थित हिमशिखा डेवलपर की द्वारिकापुरी परियोजना में अग्रिम आदेश तक निर्मित और निर्माणाधीन फ्लैट बेचने हेतु प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार की भी एक आवासीय परियोजना में रोक लगा दी गई है। बता दें कि इन तीनों डेवलपर द्वारा प्राधिकरण में अवधि विस्तार को आवेदन कर दिया गया था लेकिन अभी तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए गए हैं। जिसके कारण इन फ्लैटों की बिक्री पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।