अरबपतियों की सूची में लंबी छलांग लगाकर इस स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी

नई दिल्ली| रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर मुकेश अंबानी ने अरबपतियों की सूची में लंबी छलांग लगाई है| मुकेश अंबानी फोबर्स की रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में दसवें पायदान में छलांग लगा कर 8 वें पायदान पर पहुंच गए|


अंबानी ने लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन जैसे अरबपतियों को पछाड़ दिया है| फोबर्स की रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 65 साल के अंबानी की कुल दौलत 84.0 अरब डॉलर है| वहीं दूसरी सूची में गौतम अडानी चौथे स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 124.4 अरब डॉलर है|
रिपोर्ट के मुताबिक अरबपतियों की सूची में शामिल दोनों भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी में 40.4 अरब डॉलर का फासला रह गया है| बताते चलें कि रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स 24 घंटे की संपत्ति का आकलन करता है और उसी के मुताबिक सूची प्रकाशित करता है|