Uttarakhand Avalanche -: नहीं मिले 2 लापता पर्वतारोही, माइनस 25 डिग्री तापमान में चल रहा खोज अभियान

उत्तरकाशी| हिमस्खलन हादसे में लापता दोनों प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की घटना के 13 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है| माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में खोजबीन अभियान जारी रखना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है| हालांकि निम के अफसरों का कहना है कि लापता दोनों प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं|


बताते चलें कि बीते 4 अक्टूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आकर निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के 29 लोग लापता हो गए थे| हादसे के बाद 27 लोगों के शव खोज कर उनके परिजनों को सौंपा गए हैं| लेकिन सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ठ और नौसेना में नाविक विनय पंवार लापता है| जिनकी तलाश जारी है| निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के अनुसार, दोनों की तलाश के लिए निम और हाई एल्टीट्यूड वॉर फेयर स्कूल की सदस्यीय संयुक्त टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है|