
एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय महिला टीम ने काफी संघर्ष किया था। बता दें कि इस फाइनल मैच का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम का श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ और इस मैच के दौरान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत के शानदार गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम को धराशाई कर दिया और श्रीलंका 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 65 रन ही बना पाई। भारत के पास जीत हासिल करने के लिए 66 रनों का लक्ष्य था। इस लक्ष्य को भारतीय महिला टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और एशिया कप 2022 का खिताब भी अपने नाम कर लिया।
बता दें कि भारत ने 2022 से पहले 6 बार यह एशिया कप अपने नाम किया था हालांकि बीच में यह रिकॉर्ड टूटा लेकिन साल 2022 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी के दौरान भारत ने एक बार फिर एशिया कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने साल 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में एशिया कप जीता है। भारत की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आज अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया वह 5 रन बनाकर आउट हो गई और वही इस मैच के दौरान भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली तथा भारत की झोली में एशिया कप का किताब डाल दिया। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 4 चौके लगाए। इस मैच के दौरान श्रीलंका की टीम काफी कम स्कोर बना पाई जिसे भारतीय टीम ने काफी जल्दी हासिल कर लिया।

