दु:खद -: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन

उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का आज निधन हो गया| वह लंबे समय से बीमार थे| केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक से भी अधिक समय तक सक्रिय रहे| उत्तराखंड के साथ ही वे उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे| उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी| उनके निधन की खबर से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है|


सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया| उन्होंने ट्वीट पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है| भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीन कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें|’