![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
रुद्रप्रयाग| आज तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने 14294.18 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व 32386.77 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया|
इस दौरान उन्होंने कहा कि नौकरियों के नाम पर प्रदेश में पहले से लेकर अब तक जो धांधलियां हुई है उसके आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा|
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए हमें वर्क कल्चर विकसित करना होगा| एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने के बजाय सभी को मिलकर कार्य करना होगा| तभी नए मुकाम हासिल किए जा सकेंगे| उन्होंने कहा कि बाबा केदार की सौगंध है भर्ती घपले को लेकर की जा रही कार्रवाई नहीं रुकेगी| आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा| आखिरी दोषी की गिरफ्तारी तक हम नहीं रुकेंगे|
इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं में सामान्य कार्य करने वाले 4 स्वयं सहायता समूह और 37 चयनित पात्रों को पुरस्कृत भी किया गया|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)