
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश को लेकर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन से सोशल मीडिया के माध्यम से ही सावधानी बरतने की अपील की गई है| जिसमें पुलिस ने कहा है कि जनपद में विगत 12 घंटो से निरंतर बारिश हो रही है, उक्त के दृष्टिगत आम जनमानस से अनुरोध है कि कृपया नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़के अवरुद्ध हो सकती हैं। गैर जरूरी यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर ही सड़क मार्ग की जानकारी कर अपनी यात्रा करे।
किसी प्रकार की सहायता एवं आपातकालीन स्थिति के लिए डायल 112, अल्मोड़ा पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05962232820, 9411112981 या अपने नजदीकी पुलिस थाने पर सूचना दें।

