अल्मोड़ा -: नगर में कल यहां लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा| नगर के टैक्सी स्टैंड लिंक रोड पर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड कार्डिक केयर सेंटर में 9 अक्टूबर यानी कल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा| शिविर में बीएमडी परीक्षण और ब्लड शुगर की जांच की जाएगी|


शिविर के प्रायोजक अस्पताल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण है| शिविर के आयोजक और रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शिविर लगेगा|