
अल्मोड़ा| नवंबर में आयोजित होने वाले आजीविका महोत्सव की तैयारियों को लेकर सीडीओ अंशुल सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए|
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ अंशुल ने कहा कि आजीविका महोत्सव से पूर्व ही कृषि, उद्यान, बाल विकास एवं सहायता समूह सभी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित कर लें|
उन्होंने कहा कि कार्यशालाओं के विषय के संबंध में विशेषज्ञों से वार्तालाप कर कार्यशालाओं के आयोजन की तैयारियां शीघ्र शुरू करें| महोत्सव में आने वाले आगंतुकों और खरीददारों आदि के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने को कहा|
इस दौरान डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, सीएमओ आदि शामिल रहे|

