
उधम सिंह नगर के खेड़ा निवासी तालिब पुत्र गुलाम नवी कारपेंटर था| वह अपने परिवार के साथ रहता था| गुरुवार को उसके पिता कहीं गए हुए थे, घर में तालिब और उसकी पत्नी ही थे| दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया| जिस कारण तालिब खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया| जबकि उसकी पत्नी बाहर ही सो गई थी| जब सुबह तालिब की पत्नी की आंख खुली तो उसने दरवाजा खोला पर दरवाजा अंदर से बंद था| इस पर उसने आवाज भी दी| लेकिन अंदर से तालिब की कोई आवाज नहीं आई| यह देख उसकी पत्नी ने पड़ोसियों के साथ ही अपने चचेरे देवरों को बुलाया और दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा हुआ था| जिसे स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे|
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और जानकारी ली| इस दौरान तालिब के स्वजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का शक जताया| बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी|
चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का लग रहा है| मृतक के गले में दुपट्टे के निशान मिले हैं| ऐसे में माना जा रहा है कि आत्महत्या के दौरान दुपट्टे का फंदा टूट गया| लेकिन, स्वजन मृतक की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं| आत्महत्या है या हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा| जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी|

