प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित….. जानिए कब और कहां आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 23 अक्टूबर 2022 को छोटी दिवाली के अवसर पर उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। बता दें कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंच सकते हैं। इसके लिए उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके उत्तराखंड भ्रमण पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 23 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी दिवाली के अवसर पर केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे और इस दौरान उनके द्वारा धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई थी।उनके इस प्रस्तावित दौरे को लेकर सरकार के स्तर पर पीएमओ से संपर्क किया जा रहा है और स्थानीय स्तर पर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ मंदिर समिति भी सभी तैयारियों को अपने स्तर पर अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। बता दे कि केदारनाथ आने का कार्यक्रम अभी केवल संभावित कार्यक्रम है।इसके लिए सरकार द्वारा पीएमओ से संपर्क साधा जा रहा है तथा मंदिर समिति अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वहां पर चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया जाएगा।