अल्मोड़ा:- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में खुल रही हैं भ्रष्टाचार की परतें…. जानिए क्या बोले एनएसयूआई प्रदेश महासचिव

अल्मोड़ा :-एनएसयूआई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में एक के बाद एक भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन मामलों में लिप्त है। हम युवा जीरो टॉलरेंस सरकार से मांग करते हैं दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो और इन दोषियों का नाम सार्वजनिक हो। एक तरफ न्युक्ति घोटाला, दूसरी तरफ संविदा कर्मियों को पक्का करने का घोटाला, शिक्षा व्यवसायीकरण घोटाला , पेपर लीक घोटाला। लगातार एसएसजे परिसर में जिस प्रकार माहौल बनाया गया है पहाड़ और पहाड़ के युवाओं के लिए सही नहीं है।

Advertisements

जल्द ही प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे विश्वविद्यालय प्रशासन में बैठे भ्रष्टाचारियों खिलाफ मोर्चा खोलेंगे में युवा साथियों से अपील करना चाहता हूं कोई भी किसी राजनीतिक पार्टी को पहाड़ हित, युवा किसान, छात्र हित में आगे आए। उनका कहना था कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने का वक्त आ गया हमे लड़ना होगा जल्द उग्र आंदोलन होगा जिस प्रकार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया हैं भाई- भतीजे सरकार संगठन के लोगों को एडजस्ट करने की जो प्रक्रिया लगातार चल रही है नाम उजागर करेंगे। जल्द विश्वविद्यालय कुलपति कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं छात्र डरने वाले नहीं कुलपति अपना तत्काल इस्तीफा दें।