अंकिता हत्याकांड -: आरोपित पुलकित के पिता भागे नेपाल?, पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार| अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या का परिवार भूमिगत हो गया है| ऐसी चर्चाएं हो रही है कि उसके पिता डॉ विनोद आर्या नेपाल भाग गए हैं|


ज्वालापुर आर्यनगर स्थित उनके घर और शोरूम पर लगा स्वदेशी आयुर्वेद फार्मेसी का बोर्ड भी उतार दिया गया है| ऐसा कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से परिवार के सदस्यों को कुछ दिन के लिए रिश्तेदारी में मुजफ्फरनगर भेजा गया है|
अंकिता हत्याकांड के बाद से ही पुलकित के पिता डॉ विनोद आर्या अपनी बेट को सीधा-साधा बताने में जुटे रहे| 3 दिन पहले घर से जाने के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में विनोद आर्या ने अंकिता के साथ-साथ पुलकित आर्या के लिए भी इंसाफ की बात कही थी|
पूरे उत्तराखंड में हो रहे विरोध तथा पुलकित के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के कारण पुलकित का परिवार खुद को असुरक्षित मान रहा था| परिवार के अधिकांश सदस्यों ने 3 दिन पहले ही ज्वालापुर आर्यनगर स्थित घर छोड़ दिया था| लेकिन बाद में कुछ सदस्यों को शहर में ही देखा गया| वहीं अब अचानक विनोद आर्या के नेपाल भागने की चर्चाएं तेज हो गई| परिवार के सदस्यों को भी जिले से बाहर रिश्तेदारी में भेजे जाने की बात सामने आ रही है| कहा जा रहा है कि परिवार के सदस्यों को मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में भेजा गया है|
बताते चलें कि आर्यनगर में विनोद आर्या के घर के बगल में ही स्वदेशी आयुर्वेदिक फार्मेसी का शोरूम भी है| उस पर लगा बोर्ड भी अब हटा दिया गया है ताकि यह पहचान न हो सके कि घर और शोरूम से विनोद आर्या का संबंध है|
मामले में हरिद्वार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है| एसपी सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है|