विधानसभा भर्ती प्रकरण -: अध्यक्ष ने उठाया बड़ा कदम, 250 नियुक्तियां रद्द, सचिव सस्पेंड

विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी थी| जिसके बाद नियुक्तियों में अनियमितता के मामले में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने बड़ा कदम उठाया है| जिसके तहत विधानसभा सचिवालय में विवादों से घिरी 250 नियुक्तियां रद्द करने की सिफारिश की गई है| अब मामले में शासन फैसला लेगा|
वहीं विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है| विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने कहा कि जांच समिति ने यह माना है कि जो भी तदर्थ नियुक्तियां हुई है, वह नियम के खिलाफ थी|

Advertisements

उनके लिए ना तो विज्ञापन निकाला गया, ना रोजगार कार्यालय से कोई आवेदन मंगाए गए| इन भर्तियों में संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 16 का उल्लंघन हुआ है| मूल रिपोर्ट 29 पेज की है जबकि सभी अटैचमेंट के साथ यह रिपोर्ट 2014 पेज की है|
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक देहरादून और गैरसैण विधानसभा के लिए पदों का पुनर्गठन होगा| विधानसभा में 2011 से पूर्व भर्ती हुए कर्मचारी नियमित हो चुके हैं, इन पर विधानसभा अध्यक्ष विधिक राय लेगी| उसके बाद ही कोई निर्णय होगा|
विधानसभा में 2016 से 2022 तक की तदर्थ नियुक्तियां निरस्त की गई है| बताते चलें कि पिछले साल हुए 32 पदों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया है| आरएसएसटेक्नो सॉल्यूशन कंपनी को दिए गए 56 लाख के भुगतान पर सचिव की भूमिका संदिग्ध है| 2021 के ही उपनल में भर्ती 22 नियुक्ति रद्द कर दी गई है| विधानसभा अध्यक्ष ने जो नियुक्तियां निरस्त की है उनमें 228 तदर्थ हैं और 22 उपनल के माध्यम से| कुल मिलाकर 250 हैं|