
आज दिनांक 21 सितंबर 2022 को बुधवार के दिन ऋषिकेश में गंगा स्नान के उपरांत गंगा का आचमन करने के दौरान एक अज्ञात वृद्ध गंगा में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि वृद्ध ने पहले पितृपक्ष के दौरान गंगा स्नान किया उसके बाद गंगा का आचमन करने के लिए गंगा में गया। लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग को अस्पताल चंद्रेश्वर नगर निवासी श्याम बिहारी मौर्य और राजेश लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग को अस्पताल लेकर आए हुए श्याम बिहारी का कहना था कि वृद्ध पितृपक्ष के दौरान गंगा स्नान के लिए चंद्रेश्वर मंदिर के सामने गया और वहां डूब गया।
गंगा में जाने से पहले किनारे खड़े लोगों ने बुजुर्गों को काफी रोकने का प्रयास किया, लोगों का कहना था कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है इस कारण उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए। यहां तक कि किनारे पर खड़े लोगों ने बुजुर्ग को स्नान के लिए जल लाकर भी दिया मगर फिर भी बुजुर्ग नहीं माना और गंगा में चला गया।डूबते हुए बुजुर्ग को बचाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया मगर वह काफी दूर तक बह चुका था और जब उसे बाहर निकाला गया तो तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस बुजुर्ग की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही हैं।

