Almora -: महिला पॉलिटेक्निक में योग शिविर का शुभारंभ

अल्मोड़ा| पतंजली योग समिति द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक महिला पॉलिटेक्निक अल्मोडा मे योग व ध्यान शिवर का संचालन किया जा रहा है। योग शिविर का शुभारम्भ मनोहर सिंह नेगी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास रानीखेत व मंजू जोशी तहसील प्रभारी पतंजली योग समिति अल्मोडा द्वारा किया गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग की बारीकियों की जानकारी दी गयी।
‘करो योग रहो निरोग’ का मूल मंत्र दिया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में पूर्ण सफलता का मूल मन्त्र भी दिया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संकल्प भी लिया कि योग की राह पर चलकर अपने को मानसिक व शारीरिक रुप से सफल बनाएंगे।
प्रथम दिवस पर विद्यार्थीयों को योगिक, जोकिग, व्यायाम, प्राणायाम व कुछ योगासनों का अभ्यास करवाया गया।
महिला पॉलिटेक्निक संस्थान की प्रधानाचार्या असवाल ने योग प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि, उनकी लम्बे समय से हार्दिक इच्छा थी कि विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को निखारने के लिए योग का प्रशिक्षण भी कार्यकलापों के रुप होना चाहिएचाहिए, जो मंजू जोशी योग तहसील प्रभारी के सहयोग से मूर्त रुप ले पाया।