उत्तराखंड -: खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण!, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में 4% क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा| जिसके लिए विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है| सीएम धामी से चर्चा के बाद इस संबंध में कैबिनेट की अनुमति लेकर अध्यादेश लाया जाएगा|


खेल मंत्री ने कहा कि, सरकार युवा खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठा रही है|
खेल मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा की| इसके साथ ही उन्होंने खेल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली|
इसी दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल नीति में प्रतिभावान और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने की व्यवस्था की है| वर्ष 2013 में 1 मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी| उस वक्त इस निर्णय के खिलाफ अपील नहीं की गई| जिस कारण सभी विभागों ने खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण समाप्त कर दिया| अब समय इतना गुजर चुका है कि इस आदेश को चुनौती नहीं दी जा सकती| जिस कारण अब फिर से खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर विचार हो रहा है| विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने को कहा गया है| जिसे सीएम धामी के समक्ष रखा जाएगा|
इसका उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को फिर से 4% क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल सकें|
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं| इस कड़ी में खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है|