Uttarakhand Breaking -: लापता SDM को लेकर आया बड़ा अपडेट

चंपावत| लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल का 44 घंटे बाद पता चल गया है| उन्होंने डीएम को फोन करके जानकारी दी और कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते चले गए थे| वह जल्द वापस लौट आएंगे| DM नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी पुष्टि की है|

Advertisements


बताते चलें कि एसडीएम सदर अनिल चन्याल रविवार 11 सितंबर को डिप्टेश्वर मंदिर के पास किराना की दुकान पर सामान लेने के लिए आए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चला था| दोपहर 2:00 बजे उसकी लोकेशन चंपावत में मिली थी| पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थी| एसडीएम के मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है|
सोमवार को जब डीएम समीक्षा बैठक ले रहे थे, तो एसडीएम अनुपस्थित रहे| पता लगाने पर इस बात का पता चला कि एसडीएम लापता है| उनकी तलाशी में चंपावत जिले की पूरी पुलिस फोर्स जुट गई| एसडीएम अपने कमरे से कब और किस ओर निकले इस बात की जानकारी हासिल करने को सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा| सर्विलांस के जरिए भी एसडीएम का पता लगाने का प्रयास किया गया|


एसडीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि, अभी एसडीएम का फोन आया था| उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से परेशान होकर यहां से जाने की बात की है| वह जल्द वापस लौटेगे| वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि एसडीएम से उनकी बात हुई है| उन्होंने एक-दो दिन में वापस आने के लिए कहा है| उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है|
जानकारी के अनुसार उनके वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश में है| हालांकि पुलिस प्रशासन उनकी लोकेशन बताने से मना कर रहा है| अब एसडीएम के मिलय के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है|