कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से वापस लाने की मांग, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को लिखा पत्र

कोहिनूर हीरे को लेकर एक सामाजिक संगठन ने बड़ा दावा किया है| यह सामाजिक संगठन ओडिशा का है| संगठन के अनुसार कोहिनूर हीरा भगवान जगन्नाथ का है और इसके लिए उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्तक्षेप की मांग की है ताकि ब्रिटेन इसे प्रसिद्ध पुरी मंदिर को लौटा सके|

Advertisements


बताते चले की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स राजा बन गए हैं और नियमों के अनुसार 105 कैरेट का हीरा उनकी पत्नी डचेस ऑफ कार्नवाल कैमिला के पास जाएगा, जो अब नए राजा की पत्नी है|
पुरी स्थित संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है, इसमें 12 वीं शताब्दी के मंदिर में इतिहास में डूबे कोहिनूर हीरे को वापस लाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है| इस संगठन का दावा है कि कोहिनूर हीरा श्री जगन्नाथ भगवान का है|
संगठन ने मांग की कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू प्रधानमंत्री से भगवान जगन्नाथ के लिए इसे भारत लाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध करें|
ज्ञापन में कहा गया है कि महाराजा रणजीत सिंह ने कोहिनूर हीरे को अपनी इच्छा से भगवान जगन्नाथ को दान कर दिया था| उन्होंने यह दावा किया है कि पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने अफगानिस्तान के नादिर शाह के खिलाफ लड़ाई जीतने के बाद हीरा पुरी भगवान को दान किया था| हालांकि, इसे तुरंत नहीं सौंपा गया था|