Uttarakhand -: सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज पहुंच रहे आपके शहर, जानिए टिकट की डिटेल

देहरादून| सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ग्लेन मैग्राथ और ब्रेटली जैसे अपने जमाने के कई दिग्गज क्रिकेटर जल्द ही दून में गेंद व बल्ले से जलवा दिखाएंगे| 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे|


बताते चलें कि 10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की शुरुआत हो गई है| इस टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा लेंगी| इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है| इस सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे| सभी मैचों के जरिए लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी|
मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर ऑनलाइन हो रही है| टिकट की कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है| 22 से 24 सितंबर को इंडिया के मैचों के जरिए अधिकतर टिकटों की बुकिंग हो चुकी है|
देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों का मैच होगा|