
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर फिर से मंद पड़ने लगी है। बीते शनिवार को राज्य में कोरोना के नए मामले सामने आए जो कि पहले की तुलना में काफी कम है लोगों को इससे काफी राहत मिली है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर यानी कि शनिवार के दिन 29 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 49 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से रिकवरी भी की है।
जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में डेंगू अपना कहर बरपा रहा है। बीते शनिवार को प्रदेश में 13 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड राज्य में हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण दर घटकर 1.98% पहुंच गई है तथा इस दौरान सबसे अधिक 9 व्यक्ति देहरादून में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इसके अलावा नैनीताल में 6, रुद्रप्रयाग में पांच, उत्तरकाशी में 4, पिथौरागढ़ में दो, चमोली में एक, हरिद्वार में एक, उधम सिंह नगर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

