
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अलग-अलग जगह रहने वाली दो युवतियां घर से हजारों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई हैं इन दोनों युवतियों के स्वजनों ने पीलीभीत और खीरी के दो युवकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह दोनों बहला-फुसलाकर युवतियों को ले गए। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर इन दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस उनकी तलाश कर रही हैं। दरअसल इस मामले में तहरीर देते हुए ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति ने कहा कि वह परिवार के साथ किराए में रहता है और बीते 8 सितंबर को उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से पचास हजार की नगदी और सोने के जेवरात अपने साथ ले गई जब दोपहर तक वह घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई इस दौरान पता चला कि उसे पीलीभीत निवासी संजीव ले गया है। बता दें कि संजीव वार्ड नंबर 3 ट्रांजिट कैंप में अपने जीजा के साथ रहता है और पीड़ित द्वारा पुलिस से पुत्री की बरामदगी की मांग की गई है।
वहीं दूसरी तरफ कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर सौंपते हुए कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री बीते 7 सितंबर को घर से कोचिंग जाने के लिए निकली मगर फिर घर नहीं आई जिसके बाद उसे कॉल किया गया मगर मोबाइल बंद मिला और युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई कुछ समय बाद खोजबीन करते हुए पता चला कि युवती को ग्राम महमूदपुर खीरी यूपी निवासी ज्ञान सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल बहला-फुसलाकर भगा ले गया। व्यक्ति ने तहरीर में यह भी बताया कि उसकी पुत्री घर से सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, सोने के कुंडल, नाक की नथ व साथ में 25000 की नगदी भी लेकर चली गई है।
इन दोनों मामलों में तहरीर सुनने के बाद थाना अध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा द्वारा बताया गया है कि फिलहाल दोनों युवतियों को तलाशा जा रहा है जिसके लिए पुलिस टीम बनाई गई है जल्द ही उन्हें बरामद कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

