Diamond League 2022 -: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करके एक बार फिर इतिहास रच दिया है| नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं| उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य जैकब वादलेच्चो को पछाड़ा| उन्होंने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका|
नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी| नीरज के तीसरी थ्रो 88, चौथे थ्रो 86.11,पांचवी 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.6 मीटर फेंकी| वादलेच्चो ने नीरज के साथ ओलंपिक में पदक जीता था|